रामपुर, जुलाई 31 -- Rampur News: मिलक, संवाददाता। गांव स्थित तालाब में नहाने गया छात्र अचानक डूब गया। उसके साथ मौजूद साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण उसे बचाने के लिए कूदे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला गया और आनन फानन में परिजन उसे नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। घटना गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम पिपलसाना की है। जहां गांव निवासी 17 वर्षीय छात्र अरुण स्कूल से आने के बाद अपने साथियों के साथ गांव के पास सरकारी तालाब में नहाने के लिए चला गया। नहाते हुए वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। छात्र को डूबता देख साथियों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद वहां मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने तालाब में कूद कर छात्र को बमुश्किल ब...