Rampur News: नशा शरीर और आत्मा को करता है खोखला: पुष्पेंद्र यादव
रामपुर, अक्टूबर 3 -- Rampur News: रत्न ग्राम विकास समिति द्वारा संचालित नगर स्थित आरआरएस नशामुक्ति केंद्र में शुक्रवार को गांधी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र यादव ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। केंद्र में आयोजित नशाविरोधी गोष्ठी में पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि शराब और नशीली दवाओं का सेवन शरीर के साथ मन और आत्मा को भी खोखला कर देता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद सालिम ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। संचालन मो. नासिर खां ने किया। इस दौरान सुनील कुमार, मानव यादव, उमानंद शर्मा, विमल, बनवारी लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अहिवास की ग्रामसभा में योजनाओं की दी गयी जानकारी यह भी पढ़ें- Sahibganj ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.