रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र के पहले दिन शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भक्तिमय माहौल नजर आया। मंदिरों और घरों में घटस्थापना (कलश स्थापना) के साथ विधि-विधान से प्रथम भगवती मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कर नौ दिनों तक चलने वाले अनुष्ठानों की शुरुआत की। घरों में भी महिलाओं और श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री के स्वरूप का ध्यान कर अखंड जोत जलाई और सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Badaun News: घर घर घटस्थापना संग पूजीं गईं मां शैलपुत्री सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों के आसपास प्रशासन प...