Rampur News: नवरात्रों से पहले सजे बाजार, पूजन सामग्री और मूर्तियों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
रामपुर, अक्टूबर 10 -- Rampur News: शारदीय नवरात्रों के आगमन को लेकर शहर के मुख्य बाजारों में खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है। नवरात्र उत्सव की तैयारियों को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। बाजारों में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं, सजावटी सामान, पूजा सामग्री और फलाहार की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही श्रद्धालु खरीदारी के लिए घरों से निकलने लगे हैं, जिससे व्यापार में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में चुनरी, माता के श्रंगार का सामान, रोली, अक्षत, कलश, धूप, दीप और जटा नारियल की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। शहर के प्रमुख मिष्ठान विक्रेताओं ने फलाहारी मिठाइयों और कूटू-सिंघाड़े के आटे के विशेष इंतजाम किए हैं। यह भी पढ़ें- नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को कलश स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री और मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.