Rampur News: नवरात्रों के चौथे दिन मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्तों ने की मां कुष्मांडा की आराधना
रामपुर, अक्टूबर 14 -- Rampur News: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। या देवी सर्वभूतेषु मां कुष्मांडा रूपेण संस्थिता...के मंत्रोच्चार और माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। मंदिरों में भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां को नारियल, चुनरी, रोली, और फल-फूल अर्पित किए तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मंदिरों के आसपास विशेष इंतजाम किए गए थे। आचार्यगणों ने बताया कि मां कुष्मांडा अपनी मंद हंसी से ब्रह्मांड की रचना करने वाली आदि शक्ति हैं, जिनकी आराधना से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.