Rampur News: नवजोत के सौतेले बेटे समेत आठ पर हत्या का मुकदमा दर्ज
रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: थाना क्षेत्र के टाहकला गांव में वॉशिंग हब संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के सौतेले पुत्र समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार शाम वॉशिंग हब पर अकेले बैठे नवजोत पर कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। टाहकला गांव निवासी निशान सिंह का बेटा नवजोत सिंह गांव के चौराहे पर वॉशिंग हब चलाता था। शनिवार शाम करीब चार बजे वह अपने हब पर अकेला बैठा था। इसी दौरान कार से पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से नवजोत जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नवजोत खून से लथपथ पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.