Rampur News: नरपत नगर के नवागत ईओ मनोज कुमार ने संभाला कार्यभार
रामपुर, अक्टूबर 24 -- Rampur News: स्वार। नगर पंचायत नरपत नगर के नवागत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। उनके आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। नवागत ईओ के सामने नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने और नागरिक सुविधाओं में सुधार करने की अहम जिम्मेदारी होगी। नगरवासियों को उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण होगा और नगर पंचायत की व्यवस्थाओं में सुधार आएगा। इस दौरान नगर पंचायत के अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.