रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: सैदनगर। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता युसूफ अली बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिले। बारिश के दौरान किसी का घर गिरा तो किसी की फसल बर्बाद हो गई थी। पूर्व विधायक ने किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। सैदनगर विकासखंड क्षेत्र में चार दिन पहले हुई बारिश से किसानों का काफी नुकसान हुआ था। फसलों के साथ कुछ किसानों के घरों में भी बारिश से काफी नुकसान हुआ था। बुधवार को चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता युसूफ अली ने दौरा किया। क्षेत्र के नया गांव में नबी सेन का मकान गिर गया था। यह भी पढ़ें- Mohoba News: बारिश से हुए नुकसान का तत्काल मिले मुआवजा पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार के घर जाकर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया ग...