Rampur News: ननिहाल जा रहे किशोर को सर्प ने डसा, हालत गंभीर
रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: ननिहाल जा रहे किशोर अरहान (10) को एक सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग सीएचसी ले आए। सीएचसी में किशोर को वैक्सीन लगाकर उसका उपचार किया गया। उदयपुर जागीर गांव निवासी इकबाल की बेटा अरहान बुधवार शाम पांच बजे कब्रिस्तान के रास्ते से अपनी ननिहाल जा रहा था। इस दौरान अरहान का पैर सांप पर पड़ गया। दबिश में आकर सांप ने डस लिया। परिवार के लोग किशोर को तत्काल सीएचसी ले आए। डॉक्टर ने तुरंत किशोर के एंटी स्नेक बाइट वैक्सीन लगाई और उसके बाद ड्रिप लगाकर भर्ती कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.