Rampur News: नदी में डूब रही महिला को पुलिस ने बचाया
रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: मिलकखानाम। पीलाखार नदी में डूब रही महिला को पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला को उनके हवाले कर दिया है। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के पीलाखार नदी का है। पुलिस महिला सुरक्षा दल को मंगलवार सूचना मिली पीलाखार नदी में एक महिला फसी हुई है जो किसी भी समय डूब सकती है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक कमल सिंह एवं उपनिरीक्षक अनुज कुमार महिला कांस्टेबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर नदी में डूब रही महिला को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के उपरांत महिला को तत्काल स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जहाँ वह पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.