Rampur News: नदी में डूबी महिला का शव 36 घंटे बाद मिला
रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: सैदनगर। लालपुर डैम से कोसी नदी में कूदी महिला का शव 36 घंटे बाद सोमवार को करीब छह बजे नदी किनारे पानी में उतराता मिला। घरेलू कलह के चलते रविवार सुबह महिला ने पुल से कोसी नदी में छलांग लगा दी। करीब 4 किलोमीटर दूर बैराज के पास से गोताखोरों ने शव को बरामद किया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर डैम की था। स्वार क्षेत्र के रायपुर का मझरा निवासी मुस्तफा अली मिलकखानम चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाता है। बताते हैं पति का अपनी पत्नी के साथ कुछ विवाद हो गया था। पत्नी फूल जहां (35 वर्ष) नाराज होकर लालपुर स्थित अपनी बहन के घर आ गई थी। बताते हैं रविवार सुबह करीब 7 बजे महिला लालपुर डैम पर पहुंची और कोसी नदी में छलांग लगा दी। विवाहिता को नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.