Rampur News: नई बाइक लेकर लौट रहे साले-बहनोई की बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, तीन घायल
रामपुर, नवम्बर 6 -- Rampur News: शाहबाद। गुरुवार देर शाम बिलारी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी प्रवीन कुमार अपने साले मित्रपाल निवासी रूपपुर के साथ नई मोटरसाइकिल खरीदने शाहाबाद आए थे। बाइक खरीदने के बाद दोनों साले-बहनोई मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे खड़े मंगली निवासी अनूप शर्मा को उनकी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीन कुमार, मित्रपाल और अनूप शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.