रामपुर, सितम्बर 6 -- Rampur News: पटवाई थाना क्षेत्र के गांव नईमगंज में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। अमरपाल की तहरीर पर पुलिस ने विक्रम, हरिशंकर, रामकरन और तरुण के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज का विरोध करने पर अमरपाल, उनकी पत्नी संतोष और बेटे योगेश के साथ मारपीट की। हमले में कई लोग घायल हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: घर में घुसकर मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...