Rampur News: धू-धू कर जला लंकापति का अहंकार, गूंजे श्रीराम के जयकारे
रामपुर, अक्टूबर 20 -- Rampur News: रामपुर। जिलेभर में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में तीन प्रमुख स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। जैसे ही प्रभु श्रीराम के अग्निबाण से रावण का वध हुआ और उसके पुतले धू-धूकर जलने लगे, पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे के इस आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। मेलों में बच्चों ने खूब मौज-मस्ती की, वहीं दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। रावण दहन के दौरान कई स्थानों पर लोगों की भारी भीड़ के कारण यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया दशहरा, फूंके गए पुतलेकोसी मंदिर रोड पर दशहरा आयोजन कोसी मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.