रामपुर, अक्टूबर 13 -- Rampur News: रामपुर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार की रात सिविल लाइंस स्थित आदर्श कॉलोनी में राम बारात निकाली गई। राम बारात का शुभारंभ श्री हरिहर मंदिर, आदर्श कॉलोनी से हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का पूजन कर बारात का स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रकट की। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं बारात में भक्तों के रुप में शामिल बाराती बैंड और ढोल ताशो की तान पर थिरकते नजर आए। आदर्श कॉलोनी स्थित रामलीला मंच पर चल रहे रामलीला मंचन के क्रम में निकाली गई राम बारात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न चारों भाई घोड़ों पर सवार होकर निकले। बारात आदर्श कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस रामलीला मैदान पहु...