Rampur News: धूमधाम से निकली राम बारात, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: कस्बे में मंगलवार को रामलीला मंचन के दौरान बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से राम बारात निकाली गई। बारात में युवाओं ने जमकर नृत्य किया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर राम बारात का स्वागत किया। रामलीला मंचन में कलाकारों ने सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया। राजा जनक ने प्रतिज्ञा की कि जो भी वीर शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी के साथ उनकी पुत्री सीता का विवाह किया जाएगा। स्वयंवर में पहुंचे कई राजाओं ने शिव धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी उसे हिला तक नहीं सका। इसके बाद भगवान श्रीराम ने सहजता से शिव धनुष उठाया और धनुष भंग हो गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: राम-सीता, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा गांव इसके बाद माता सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी। इसके बाद लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन हुआ, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.