Rampur News: धूप-छांव ने बढ़ाई उमस, बिजली की ट्रिपिंग ने छुड़ाया पसीना
रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: रामपुर। मौसम के बदलते मिजाज और तीखी धूप-छांव के खेल ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया है। हवा थमने और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बुरी तरह सताया है। रही-सही कसर बिजली की अघोषित कटौती और बार-बार हो रही ट्रिपिंग ने पूरी कर दी, जिससे लोग बूंद-बूंद पसीने में तर होने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को रामपुर में अधिकतम पारा 39.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 29.8 डिग्री दर्ज किया गया। उमस अभी बनी रहेगी। सुबह से ही आसमान में बादलों और धूप की आंखमिचौली चलती रही। दोपहर होते-होते धूप ने तीखे तेवर अख्तियार कर लिए, जिससे उमस का ग्राफ अचानक बढ़ गया। कूलर और पंखे भी इस चिपचिपी गर्मी में बेअसर साबित हो रहे हैं। राहगीर और कामकाजी लोग सड़कों पर छांव तलाशते नजर आए। वही शहर के मुख्य बाजारों में भी सन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.