Rampur News: धूप-छांव के बीच उमस ने खूब छुड़ाए लोगों के पसीने
रामपुर, अगस्त 2 -- Rampur News: रामपुर। बादलों की आवाजाही और धूप-छांव के बीच रविवार को मौसम के तीखे तेवरों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सुबह से ही सूरज और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही, जिसके चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। तापमान में उतार-चढ़ाव का यह दौर लगातार जारी है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की मौजूदगी और हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस बढ़ गया कि लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। घरों में पंखे और कूलर भी इस गर्मी के आगे बेअसर साबित हुए। शाम के समय में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई मगर थोड़ी देर में थम गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बारिश की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.