Rampur News: धूप-छांव के खेल ने बढ़ाई उमस, अघोषित बिजली कटौती से हाल बेहाल
रामपुर, जुलाई 27 -- Rampur News: मौसम के बदलते मिजाज और बिजली की बेरुखी ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादलों और धूप के बीच खींचतान चलती रही। धूप-छांव के इस खेल के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे लोग दिनभर भीषण उमस से बेहाल नजर आए। रही-सही कसर शहर और ग्रामीण इलाकों में हो रही अघोषित बिजली कटौती ने पूरी कर दी। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन दोपहर होते-होते धूप निकल आई। हवा बंद होने के कारण उमस का ग्राफ अचानक बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: तेज धूप झुलसा रही बदन, उमस निकाल रही पसीना सड़कों पर पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन चालक पसीने से तर-बतर होते दिखे। पंखे और कूलर भी उमस भरी हवा फेंकते रहे, जिससे लोगों को घरों के अंदर भी राहत नहीं मिल सकी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.