Rampur News: धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं से अश्लील कमेंट, केस
रामपुर, अगस्त 22 -- Rampur News: धार्मिक स्थल पर युवक ने महिला श्रद्धालुओं पर अश्लील कमेंट किया। समझने के बाद भी आरोपी मौके पर खड़ा होकर हरकतें करता रहा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के डिलारी गांव स्थित एक धार्मिक स्थल का है। शनिवार सुबह पड़ोसी गांव का एक युवक धार्मिक स्थल के पास खड़ा होकर महिला श्रद्धालुओं पर अश्लील कमेंट कर रहा था। युवक काफी देर तक आने जाने वालों के साथ हरकतें करता रहा। इस दौरान धार्मिक स्थल में मौजूद लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। उल्टा आरोपी ने अन्य लोगों को भी धमकाना शुरू कर दिया। धार्मिक स्थल के बाबा हरि ओम गिरी नागा बाबा ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.