रामपुर, नवम्बर 26 -- Rampur News: सैदनगर। खौद लालपुर रोड पर धान से भरा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसा आमने-सामने से डंपर की टक्कर के बाद हुआ। हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिजरपुर की पुलिया के पास की है। बुधवार सुबह तड़के रामपुर से टांडा की ओर जा रहा धान से भरा ट्रक सामने से आ रहे डंपर से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक में भारत धान दूर तक खेत में फैल गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने माजरा देखा तो उनके होश उड़ गए। राहगीरों ने किसी तरह ट्रक में फंसे चालक और दूसरे व्यक्ति को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस भी घटना स्तर पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में घायलों को अस्पताल के लिए भेजा। हादसे के बाद मौके पर जाम के हालात बनने लगे। स...