Rampur News: धान बेचने के लिए किसान पंजीकरण हुआ आसान
रामपुर, नवम्बर 3 -- Rampur News: रामपुर। धान खरीद के लिए किसान पंजीकरण कराने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए शासन ने नियमों में बदलाव किया है। अब यदि किसान के खेत में बोई गई फसल का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है या उसमें कोई गलती है तो भी किसान अपना पंजीकरण करा सकेंगे। नई व्यवस्था से किसानों को राहत मिलेगी और धान बेचने में आसानी होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि नई व्यवस्था से फसल के विवरण में गलती होने के कारण किसानों का पंजीकरण नहीं रुकेगा और धान खरीद की प्रक्रिया को गति मिलेगी। नई व्यवस्था के अनुसार, जिन किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, उनकी आईडी में दर्ज सभी जमीनों को धान विक्रय के पंजीकरण में शामिल किया जाएगा। यदि किसी खेत में बोई गई फसल की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है तो किसान खुद अपनी फसल का नाम चुन सकें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.