Rampur News: दढ़ियाल में भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा
रामपुर, जुलाई 6 -- Rampur News: दढ़ियाल। नगर के मोहल्ला फ़त्तावाला स्थित सभासद ख़ेम सिंह ने स्वर्गीय सोमपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से प्रारंभ हो गया। कथा शुभारंभ से पूर्व महिलाओं व युवतियों ने नगर में कलश यात्रा निकाली। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत किया। कलश यात्रा नगर के मुख्य चौराहे, बाजार से होते हुए कोसी नदी में स्नान करने के बाद वहां से गुजरते हुए वापस फत्तावाला पर समापन हो गया। इसके बाद सरस कथा वाचक आलोक कुमार शास्त्री घिरोर मैनपुरी, सरस कथा वाचीका का खुशबू शास्त्री एटा ने भक्तों को कथा का रसपान कराया। इस दौरान यजमान कमलेश देवी, अनीता, विमलेश, ललिता, हिमाचल, शिवानी, रिंकू, नरेश सिंह, विवेक और पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.