रामपुर, अक्टूबर 21 -- Rampur News: दढ़ियाल। चौकी प्रभारी दढ़ियाल अमित कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारी टांडा कुमार गौरव के आदेश पर नो एंट्री में खनन के डंपरों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार शाम को दढ़ियाल में नो एंट्री में घुसने पर चौकी प्रभारी ने दो ट्रक और एक डंपर को सीज कर दिया। पुलिस ने तीनों वाहनों को त्रिवेणी शुगर मिल परिसर में खड़ा करवा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नो एंट्री के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...