Rampur News: दढ़ियाल में जारी रहा सफाई ठेका कर्मियों का धरना-प्रदर्शन
रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: दढ़ियाल। नगर में मंगलवार को दूसरे दिन भी ठेका सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। नगर की सफाई व्यवस्था बंद कर सफाई कर्मचारी दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। जून माह का वेतन न मिलने से परेशान होकर नगर पंचायत दढ़ियाल के सफाई कर्मचारी उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले साप्ताहिक बाजार में नगर की सफाई व्यवस्था बंद कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलता है, तब तक धरना जारी रहेगा। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आर्यन एनवायरमेंट संस्था के पास सफाई कर्मचारियों का ठेका था जो पिछले महीने भाग गया है जिस कारण जून माह का वेतन नहीं आ पाया है एक सप्ताह में सभी का वेतन उनके खातों में डाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.