Rampur News: दढ़ियाल में गणपति विसर्जन शोभायात्रा में डीजे पर जमकर थिरके श्रद्धालु
रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: दढ़ियाल। थाना टांडा की चौकी दढ़ियाल क्षेत्र के गांव शिरका पट्टी में रविवार को गणेश महोत्सव के समापन पर गणपति विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों और भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके और गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। शोभायात्रा गांव स्थित स्वयंभू शिव मंदिर से शुरू होकर जटपुरा होते हुए टांडा-बाजपुर मार्ग और विभिन्न मार्गों से गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: धूमधाम से निकलीं गणपति की विसर्जन यात्रायें डीजे की धुन पर युवाओं समेत अन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.