रामपुर, जुलाई 20 -- Rampur News: दढ़ियाल, (रामपुर), संवाददाता। दो पत्नियों के बीच फंसे एक शख्स के पारिवारिक और आर्थिक विवाद को सुलझाने के लिए बैठी पंचायत ने एक अनोखा और अजब फरमान सुनाया है। घंटों चले मंथन के बाद सर्वसम्मति से लिखित फैसला हुआ कि पति सप्ताह के तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ अलग-अलग बिताएगा, जबकि सातवां दिन उसकी अपनी मर्जी पर निर्भर करेगा। पहली पत्नी की उपेक्षा और खर्च न मिलने की पुलिस से की शिकायत पर दोनों पक्षों के परिजन और गणमान्य लोग समझौते के लिए बैठे थे, जिसके बाद आया पंचायत का यह फैसला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला दढ़ियाल चौकी क्षेत्र का है। युवक की पहली शादी 14 साल पहले उत्तराखंड की एक युवती से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। शादी के लगभग 10 साल बाद बेटे की चाहत में युवक ने पहली पत्नी की सहमति...