Rampur News: दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो को किया गिरफ्तार
रामपुर, अक्टूबर 15 -- Rampur News: रामपुर। स्कूल की दीवार के निर्माण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर चालान किया है। थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फैजनगर निवासी सुनील का गांव में एक स्कूल है। पिछले दिनों बारिश से गिरी दीवार का सुनील मंगलवार को निर्माण करा रहा था। इसी दौरान गांव का रंजीत अपनी जगह में दीवार बनाने का आरोप लगाते हुए सुनील से भिड़ गया। दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.