रामपुर, अगस्त 3 -- Rampur News: गंज थाना क्षेत्र के चपटा कॉलोनी निवासी शत्रु पुत्र हफीज और रवि सैनी पुत्र राजू सैनी आपस में दोस्त हैं। रविवार रात दोनों साथ थे। इसी दौरान रवि ने शराब पीने के लिए शत्रु से 200 रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए रवि सैनी ने शत्रु के कान पर दांतों से हमला कर दिया, जिससे उसका कान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित ने गंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रवि सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...