Rampur News: दो दिन पुराने सड़क हादसे में मुकदमा दर्ज
रामपुर, जुलाई 19 -- Rampur News: बिलासपुर। संवाददाता दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अब अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर के दानपुरा वार्ड-14 निवासी राजेश यादव ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उनका भाई अजय यादव 17 जुलाई की शाम स्कूटी से गदरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान काशीपुर-रुद्रपुर हाईवे स्थित ग्रीन पार्क कालोनी के सामने गलत दिशा में तेज गति से आए अज्ञात बाइक चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था और अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर अग्रिम कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.