Rampur News: दैवीय आपदा प्रभावित 5650 किसानों को 4.07 करोड़ की राहत
रामपुर, अक्टूबर 17 -- प्रभावित किसानों को 4.07 करोड़ रुपये की राहत Rampur News: रामपुर। दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक जिले के 5650 किसानों को 4.07 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि दी जा चुकी है। इसमें हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित 1298 किसानों को 1.52 करोड़ रुपये की सहायता शामिल है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर राजस्व एवं संबंधित विभागों की ओर से फसल क्षति का आकलन कर पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता दी जा रही है। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 1,52,09,114 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इससे करीब 801.41 हेक्टेयर प्रभावित क्षेत्र को राहत मिली है। वहीं, इससे पहले फसल क्षति के मामलों में 4352 किसानों को 2,55,20,263 रुपये की सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.