Rampur News: देवर ने भाभी को पीटकर घायल किया
रामपुर, जुलाई 8 -- Rampur News: उधार के रुपये मांगने गई एक महिला को उसके देवर ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर नई बस्ती निवासी सीमा को उसके देवर ने मारपीट कर घायल कर दिया। सीमा को अपने देवर से पांच हजार रुपये उधार वापस लेने थे, जिसे देने में वह टालमटोल कर रहा था। सीमा ने पुलिस को बताया कि वह चारपाई बुनने का काम करती हैं। कुछ समय पहले उनके देवर को अपनी पत्नी (देवरानी) के इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता थी, तब सीमा ने उन्हें पांच हजार रुपये उधार दिए थे। इसके बाद जब भी सीमा ने अपने रुपये वापस मांगे, तो देवर टाल-मटोल करता रहा। बाद में सीमा खुद देवर के घर पहुंची और रुपये मांगे। इस पर देवर ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.