रामपुर, जुलाई 22 -- Rampur News: मिलकखानम थाना क्षेत्र से दूसरे समुदाय का युवक किशोरी को बहला फुसला कर ले गया। किशोरी के गायब होने की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता एक्टिव हो गए और दोनों की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद किशोरी और युवक को गदरपुर में धर दबोचा। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल चेकअप के नहीं भेजा है। मामला थाना क्षेत्र के नजदीकी गांव से जुड़ा हुआ है। मंगलवार सुबह किशोरी अपने घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने किशोरी को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। किशोरी के गायब होने की सूचना हिंदू संगठनों को मिली तो खलबली मच गई। बजरंग दल के धर्म प्रसार प्रमुख प्रीतम सिंह अपनी टीम सूरज कश्यप, प्रदीप शर्मा, राजीव कोहली के साथ किशोरी की तलाश में कूद पड़े। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को पता चला किशोरी और आरोपी ...