रामपुर, अक्टूबर 22 -- Rampur News: बिलासपुर में दूसरे वाहन से बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। बुधवार को गांव डिबडिबा की सोढ़ी कॉलोनी निवासी जितेंद्र ई-रिक्शा से रुद्रपुर उत्तराखंड में यात्रियों को छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गांव के समीप फ्लाईओवर के पास सामने से आ रहे दूसरे वाहन से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद चालक जितेंद्र की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आनन-फानन में घायल चालक को ई-रिक्शा से निकालकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. मणिक अग्रवाल न...