Rampur News: दूसरी ट्रेन से उछलकर किशोर के लगा पत्थर घायल
रामपुर, नवम्बर 4 -- Rampur News: रामपुर। बिहार के बेतिया से पिता के साथ शिमला जा रहा 12 साल का सूरज मंगलवार सुबह जननायक एक्सप्रेस में घायल हो गया। रामपुर रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर पहले ट्रेन रुकने के दौरान दूसरी लाइन से गुजर रही ट्रेन के कारण रेलवे ट्रैक पर बिछा पत्थर उछलकर खिड़की के पास बैठे सूरज के चेहरे पर जा लगा। उसके गाल पर चोट आई और दस टांके लगाने पड़े। सूचना पर जीआरपी ने सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूरज बिहार के बेतिया जिले के निबिया टोला मोहल्ले का रहने वाला है। उसके पिता विनोद चौधरी हिमाचल प्रदेश के शिमला में मजदूरी करते हैं। सूरज भी शिमला के नवोदय विद्यालय में पढ़ता है। दोनों बिहार से शिमला लौट रहे थे। सूरज जननायक एक्सप्रेस में खिड़की खोलकर सीट पर बैठा था। रामपुर रेलवे स्टेशन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.