Rampur News: दुष्कर्म के मुकदमे में फरार आरोपी गिरफ्तार
रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: शाहबाद। दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शाहबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को शाहबाद-चन्दौसी मार्ग पर हिम्मतपुर तिराहे के पास से आशीष पुत्र रामवीर को पकड़ लिया। 12 अगस्त को क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। आरोप था कि आशीष ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। इसके बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। शनिवार को पुलिस को आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.