रामपुर, अक्टूबर 17 -- Rampur News: रामपुर। बंगाली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से आदर्श धर्मशाला में श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को बंगाली समाज के लोगों ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की सप्तमी पूजा की। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रमों के माध्यम से बंगाली संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। आयोजन में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दुर्गा पूजा की खुशियां साझा कीं।विधि-विधान से की मां दुर्गा की आराधनाआदर्श धर्मशाला में आयोजित दुर्गा पूजा के दौरान शनिवार को सप्तमी पूजन किया गया। यह भी पढ़ें- Rampur News: आदर्श धर्मशाला में...