रामपुर, अक्टूबर 19 -- नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा Rampur News: शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शहर के देवी मंदिरों से लेकर घरों तक धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। श्रद्धालुओं ने मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिरों और घरों में हवन-यज्ञ आयोजित किए गए, जिनमें आहुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। नवमी के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान आदि के बाद पूजा की तैयारियां शुरू कर दीं। घरों में मां दुर्गा की प्रतिमा और कलश के समक्ष विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद हवन-यज्ञ कर मां सिद्धिदात्री से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा गया। कई श्रद्धालुओं ने नवरात्र के नौ दिनों तक रखे व्रत क...