Rampur News: दीपों की रोशनी में नहाया कस्तूरबा विद्यालय, बच्चियों की प्रतिभा ने लूटी महफिल
रामपुर, नवम्बर 7 -- Rampur News: नगर क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका व विद्यालय का आंगन दीपों की कतारों से जगमगा उठा, रंगोली की सुंदरता ने सबका मन मोह लिया और बच्चियों की खिलखिलाहट ने पूरे माहौल को त्योहार की रंगत दे दी। कार्यक्रम की शुरुआत मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना के साथ हुई। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने बताया कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश लेकर आती है। छात्राओं ने इस बार एक सुंदर पहल भी की। उन्होंने कहा कि दीपावली को शोर से नहीं, रोशनी से मनाना चाहिए। पटाखों से दूर रहकर, साफ-सुथरी और हरियाली भरी दीपावली मनाने की अपील ने सभी का दिल जीत लिया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन सुमति चौहान ने बच्चियों को उत्साह से भरते हुए कहा, बेटियों, तुम्हारे अंदर भी एक दीपक छिपा है। जब तुम पढ़ाई की लौ जलाओगी, तो तुम्हारी जिंदगी की हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.