रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: शाहबाद। दिवाकर समाज की सामाजिक एकजुटता और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को बिलारी रोड स्थित वेलकम पैलेस में विशाल महासम्मेलन आयोजित किया गया। करीब पांच घंटे चले कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नंद किशोर दिवाकर ने कहा कि महासम्मेलन का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाना और सामाजिक कुरीतियों को दूर करना है। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. दोदराम वर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य शशिकांत माथुर, प्रधानाचार्य राजवीर सिंह और मनोविज्ञान अधिकारी सुरेश चंद्र वर्मा ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष एवं प्रधान सेवाराम दिवाकर ने की। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का संगठनात्मक एकजुटता पर ...