Rampur News: दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति समेत पांच पर केस
रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: केमरी में दहेज के लिए बुधवार को एक विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने विवाहिता का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के सहोड़ा निवासी लक्ष्मी की बेटी सपना उर्फ शिवानी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सिमरिया निवासी रिंकू के साथ हुई थीं। आरोप है दहेज को लेकर ससुराल वाले बेटी को परेशान करते थे। इस कारण दो दिन पहले ही रिंकू सपना को मायके छोड़कर चला गया और बच्चों को अपने साथ ले गया था। इसके बाद वह सपना को उसकी ससुराल सिमरिया छोड़कर आई थीं। बुधवार को मायके वालों को सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.