रामपुर, नवम्बर 9 -- Rampur News: नगर के मोहल्ला चक स्वार में दहेज में अपाची बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने और तीन तलाक देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने और अपने बच्चों को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। मोहल्ला चक स्वार निवासी विवाहिता का निकाह वर्ष 2018 में अनीस के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। वह मायके से अपाची बाइक लाने का दबाव बनाता था। मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था

हमले और मारपीट का ...