रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: मसवासी। दहेज की खातिर नवविवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का विवाह बीते करीब दो साल पहले चौकी क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक से हुआ है। युवती के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। जिससे पति संतुष्ट नहीं है। आरोप है कि दहेज की खातिर पति ने मारपीट कर नवविवाहिता को घर से निकाल दिया। नवविवाहिता गर्भवती बताई गई है। पीड़िता ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए गर्भवती महिला को घर से निकाला पुलिस प्रकरण की जांच-पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...