Rampur News: दस साल बाद सलाखों से आजाद होंगे सरदार
रामपुर, अगस्त 15 -- Rampur News: रामपुर। 46 साल पुराने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सरदार को इस स्वतंत्रता दिवस पर जेल की सलाखों से आजादी मिलने जा रही है। करीब दस साल से रामपुर जिला कारागार में बंद सरदार को निर्धारित अवधि पूरी होने से पूर्व अच्छे आचरण के आधार पर समयपूर्व रिहाई का लाभ मिला है। गंज थाना क्षेत्र के बजरिया खानसामा में वर्ष 1980 में हत्या की वारदात हुई थी। इस मामले में सरदार पुत्र अब्दुल्ल अजीज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। करीब छह माह तक वह जेल में रहे थे। इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। मामला अदालत में चलता रहा और वर्ष 2016 में अदालत ने उन्हें हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद से वह रामपुर जिला कारागार में निरुद्ध हैं। अब करीब दस साल जेल में बिताने के बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.