रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: रामपुर। बदलती जीवनशैली, खानपान में गड़बड़ी और छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए लगातार दवाएं लेने से बचने की चाह ने लोगों को फिर से घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार की ओर मोड़ दिया है। रामपुर में सर्दी-जुकाम, गैस, अपच, जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, नींद और तनाव जैसी सामान्य परेशानियों में लोग पहले देसी नुस्खे आजमाने लगे हैं। इसके बाद राहत नहीं मिलने पर आयुर्वेदिक चिकित्सकों की सलाह ले रहे हैं। रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पतालों और निजी आयुर्वेदिक केंद्रों में भी सामान्य बीमारियों के साथ लंबे समय से चली आ रही परेशानियों के मरीज पहुंच रहे हैं। शहर में आयुर्वेदिक उपचार देने वाले कई केंद्र संचालित हैं। वहीं देहात में 19 स्थानों पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय संचालित है। तीन साल में बढ़ा मरीजों का भरोसा यह भी पढ़ें- Etah...