Rampur News: दंपति पर हमला करने के मामले में चार केस
रामपुर, अक्टूबर 17 -- Rampur News: पटवाई। थाना क्षेत्र के गांव छबीली की मढ़ैयान में प्रधानी चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर दंपति पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रेखा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अक्टूबर को करीब 2.30 बजे वह अपने पति विनोद के साथ दवाई लेने धमौरा जा रही थी। जब वह गांव में नरेन्द्र सिंह के घर के सामने पहुंची तो नरेन्द्र सिंह, रमन सिंह, निर्मल सिंह व राजविन्द्र निवासी छबीली की मढ़ैयान एक राय होकर गाली -गलौज करने लगे। विरोध पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे विनोद के हाथ में गंभीर चोट आई थीं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार लोगों के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.