रामपुर, अक्टूबर 16 -- Rampur News: शाहबाद। दशहरा, वाल्मीकि जयंती, धनतेरस और दीपावली को लेकर कोतवाली शाहबाद में बैठक आयोजित की गई। एसडीएम आदेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। सीओ देवकीनंदन ने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद गुप्ता ने कहा कि शाहबाद की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से आपसी भाईचारे की मिसाल रही है। यहां मुस्लिम समाज के लोग भी रामलीला देखने आते हैं। कहा कि शाहबाद की यह पहचान आगे भी कायम रहेगी। इस अवसर पर कोवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह व स्टाफ सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सौहार्द के माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने में रहें सजग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...