Rampur News: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दंपती को मारी टक्कर, पति रेफर
रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। मंगलवार को नगर के ढकिया चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में नवीगंज निवासी बालकिशन, उनकी पत्नी आशा और बाइक सवार युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बालकिशन को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Chapra News: बाइक की टक्कर से महिला समेत तीन घायल, दो सदर अस्पताल रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.