Rampur News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, घायल
रामपुर, सितम्बर 25 -- Rampur News: रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र के भटपुरा तारन निवासी रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां जमना देवी 21 सितंबर को ग्राम कुईया से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बिलासपुर रोड पर ग्राम कुईया के पास प्लेटिना बाइक के चालक इरफान निवासी भटपुरा तारन ने बाइक तेज एवं लापरवाही से चलाते हुए जमना देवी को टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें चोटें आईं। घायल जमना देवी का उपचार रुद्रपुर के भूरा रानी रोड स्थित अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.