Rampur News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
रामपुर, सितम्बर 21 -- Rampur News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से खेत से चारा लेकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आगापुर का मझरा निवासी होरी लाल के मुताबिक उनके पिता गनपत सिंह 18 सितंबर की शाम खेत से साइकिल पर जानवरों का चारा लेकर पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में कोसीपुल के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहे अभय प्रताप सिंह ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गनपत सिंह के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी प्रताप सिंह और सेवाराम ने बाइक का नंबर यूपी21सीएच0923 नोट कर लिया। पुलिस ने होरी लाल की तहरीर पर बाइक चालक अभय प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.